यूपी में लगातार दौड़ रही है अखिलेश की विजय रथ यात्रा, लखनऊ की सड़कों पर किया शक्ति प्रदर्शन

img

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का विजय रथ यूपी में लगातार दौड़ रहा है। आज अखिलेश यादव ने लखनऊ की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया, जिसमें जनता का खूब समर्थन मिला और अखिलेश ने जनता से 2022 में बदलाव का आह्वान भी किया।

यूपी के कई कोनों में रथ यात्राए निकाल चुके अखिलेश ने अब राजधानी लखनऊ में विजय यात्रा निकाली। गोरखपुर से लेकर गाजीपुर तक मऊ से लेकर महोबा तक शक्ति प्रदर्शन कर चुके अखिलेश ने अब राजधानी में अपनी ताकत दिखाई है। लखनऊ में एससीएल से लेकर गोसाईगंज तक अखिलेश ने विजय रथ यात्रा निकाली। अखिलेश का विजय रथ चल रहा था और उसके साथ साथ जनता और कार्यकर्ता भी चल रहे थे। रथ यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। रास्ते में अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित भी किया और कहा कि जिस तरह से जनता का समर्थन मिल रहा है उससे 22 में बदलाव तय है

अखिलेश यादव ने एससीएल से गोसाईगंज तक रथ यात्रा निकाली और उसमें जबरदस्त भीड़ दिखाई पड़ी। अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित भी किया। अखिलेश यादव ने कहा अगर इस बार सरकार आई तो जो भी वादे किये जा रहे हैं वो सब पूरे होंगे। बता दें, अखिलेश यादव कई चरणों में यूपी की यात्रा कर चुके हैं। राजधानी लखनऊ में उनकी विजय यात्रा का ये दसवां चरण था। अखिलेश यादव के विजय रथ यात्रा में भारी जनसैलाब देखने को मिलता है।

Related News