Youtube से सीखकर कर रहे थे छापे जाली नोट, इतने हजार नोटों से की खरीदारी, ऐसे आये पुलिस की गिरफ्त में

img

नोएडा। इंटरनेट आज के समय की जरूरत बन गया है। इसके माध्यम से बिना एक पैसा खर्च किये हर चीज सीखी जा सकती है लेकिन कई बार लोग इसके माध्यम से कुछ ऐसा सीखने लगते हैं जो उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल देता है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा में देखने को मिला यहां दो लोगों ने यूट्यूब (Youtube) के जरिये जाली नोट बनाना सीखा और इसके बाद उन्हें छाप कर बाजार में चला भी दिया। हालांकि उनकी ये जालसाजी अधिक दिन तक नहीं चल पाई और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

printing of fake - Youtube

नोएडा पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी त्रिवेंद्र और विकास सिंह मूल रूप से बुलंदशहर और मथुरा के रहने वाले हैं। जाली नोटों को छापने के लिए दोनों कम्प्यूटर प्रिंटर का प्रयोग करते थे। पुलिस ने बताया कि नोटों की छपाई का गोरखधंधा ग्रेटर नोएडा के रिहायशी इलाके में चलाया जा रहा था। (Youtube)

अब तक 3 हजार नोट बाजार में चलाए

ईकोटेक-3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ विनोद कुमार के अनुसार कई बार कोशिश करने के बाद इन दोनों ने 100 रुपए के जाली नोट बनाना शुरू किया। इसके बार इन नकली नोटों से उन्होंने बाजार में खरीदारी की। वे इन नोटों से सब्जी और फल खरीदते थे। उन्हें लगा कि उनका यह धंधा चलने लगेगा।एसएचो ने बताया कि दोनों अब तक 100 रुपए के 3000 जाली नोट छापकर बाजार में खरीदारी कर चुके हैं। (Youtube)

बड़ी कामयाबी: Jammu and Kashmir को दहलाने की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद की भारी मात्रा में IED

Brutal Murder: एक परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, बहनों ने लगाया हत्या का आरोप

मालकिन का अश्लील वीडियो बनाकर नौकर ने 3 साल तक किया रेप, बेटी पर भी डाली बुरी नजर

प्रोफेशन की आड़ में महिलाओं के साथ गलत हरकत करता था डॉक्टर, अब कोर्ट सुनाएगा सजा

Ukraine Russia War: युद्ध के बीच रूस के रक्षा मंत्री को आया हार्ट अटैक, पुतिन ने लगाई थी फटकार

Related News