Adi Kailash Yatra: भीमताल पहुंचा 30 यात्रियों का पहला जत्था, छोलिया नृत्य के साथ हुआ स्वागत

img

नैनीताल। भीमताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के टीआरसी में तीन साल बाद मंगलवार की सुबह आदि कैलाश यात्रा का पहला जत्था दिल्ली से भीमताल पहुंच गया। इस जत्थे में 30 तीर्थयात्री शामिल हैं। जत्थे का भीमताल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया है। इस दौरान यात्रियों में बेहद उत्साह देखा गया।

Adi Kailash Yatra

मंगलवार की सुबह भीमताल पहुंचे आदि कैलाश यात्रियों का छोलिया नृत्य की टीम ने भव्य स्वागत किया। यात्रियों का काठगोदाम के बजाय इस साल भीमताल में स्वागत किया गया। बता दें कि तीन साल बाद एक बार फिर आदि कैलाश यात्रा की गई है। यात्रियों का पहला जत्था 30 मई की रात दिल्ली से हुआ था और 31 मई की सुबह भीमताल टीआरसी में पहुंचा।

यहां उनका छोलिया नृत्य और कुमाऊंनी परिधान में महिलाएं तिलक लगाकर स्वागत किया। टीआरसी के प्रबंधक संजय कुमार का कहना है कि पहली बार आदि कैलाश यात्री सीधे भीमताल पहुंचे हैं। ये सभी यात्री एक जून को आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश तक की पूरी यात्रा वाहनों के माध्यम से की जाएगी।

Related News