गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल का कहना है कि लोकतंत्र पर हमें उपदेश देने वाले तालिबान पर किसी ने कुछ नहीं कहा।

img

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल का कहना है कि लोकतंत्र पर हमें उपदेश देने वाले तालिबान पर किसी ने कुछ नहीं कहा।

अहमदाबाद, 29 अगस्त। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल अपने एक खास बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि जबतक हिंदु बहुसंख्यक हैं देश में कानून का राज रहेगा, संविधान और सेक्युलरिज्म देश में रहेगा, लेकिन जब हिंदू अल्पसंख्यक होगा तो ये सब चीजें खत्म हो जाएंगी। जब नितिन पटेल से उनके इस बयान के बारे में सफाई देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि हिंदू अपनी विचारधारा में लिबरल हैं और यही वजह है कि देश में लोकतंत्र फल-फूल रहा है।

किसी ने आलोचना नहीं की

नितिन पटेल ने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट बता रहा हूं कि भारत में किसी भी मुस्लिम नेता ने बहनों और लड़कियों की सुरक्षा के लिए तालिबान की आलोचना नहीं की है, उन्होंने तालिबान को कटघरे में खड़ा नहीं किया है। भारत में कुछ भी होता है तो ये लोग देश में लोकतंत्र के नाम पर हमे सलाह देने लगते हैं। पूरी दुनिया देख रही है अफगानिस्तान में बम धमाके हो रहे हैं। लोग देश छोड़ना चाहते हैं। पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जाता है। जब आजादी मिली तो पाकिस्तान में 20 फीसदी हिंदू थे अब 2 फीसदी भी नहीं हैं। अफगानिस्तान में गुरुग्रंथ साहिब को भारत लाना पड़ा। भारत में किसी ने भी इस तरह की घटना की आलोचना नहीं की है।

ये मेरे व्यक्तिगत विचार
नितिन पटेल ने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत विचार है, लोकतंत्र वहीं काम करता है जहां पर लोग इसके मूल्यों को स्वीकार करते हैं। जिन देशों में लोग ये सोचते हैं कि जो वो कह रहे हैं वही सही है, वहां कानून का राज, लोकतंत्र, न्यायपालिका कभी भी स्थापित नहीं हो सकती है। इसका सबसे ताजा उदाहरण अफगानिस्तान है। बता दें कि शुक्रवरा को नितिन पटेल ने कहा कि था कि मेरी बात याद कर लीजिए, जबतक हिंदू देश में बहुसंख्यक हैं लोग देश में संविधान, कानून का राज, सेक्युलरिज्म की बात करेंगे।

मुस्लिम, ईसाई भी देशभक्त
इश्वर ना करें अगर 1000 या 2000 साल के बाद हिंदू अल्पसंख्यक हो जाए और दूसरे धर्म के लोगों की संख्या बढ़ जाए तो देश में कोई कोर्ट, लोकसभा, संविधान कुछ भी नहीं होगा। नितिन पटेल ने कहा कि मुझे साफ कर देने दीजिए कि मैं हर किसी की बात कर रहा हूं। लाखो मुसलमान देशभक्त होते हैं। लाखों ईसाई देशभक्त होते हैं। हजारो मुसलमान इस देश में भारतीय सेना में शामिल हैं। गुजरात पुलिस में भी बड़ी संख्या में मुसलमान हैं। ये सभी लोग देशभक्त हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related News