कांग्रेस: राजेश ठाकुर को बनाया गया झारखंड अध्‍यक्ष, एमपी विंसेट पाला को दी मेघालय अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी |

img

नई दिल्‍ली, 25 अगस्‍त। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को राजेश ठाकुर को पार्टी की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेश को झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष पद से प्रमोशन देते हुए अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने एमपी विंसेंट पाला को तीन कार्यकारी अध्यक्षों के साथ पार्टी की मेघालय इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

झारखंड में अब रामेश्वर उरांव की जगह पर राजेश ठाकुर पार्टी की जिम्मेदारी को संभालेंगे। एनएसयूआइ से कांग्रेस की राजनीति में आए राजेश ठाकुर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी की जिम्‍मेदारी भी संभाल चुके हैं। राजेश झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) की भी जिम्‍मेदारी संभाल चुके है।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने पर राजेश ठाकुर ने कहा

मैं पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व का गंभीरता से निर्वाह करूंगा और पार्टी आलाकमान के भरोसे पर खरा उतरुंगा। उन्‍होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। सांसद गीता कोड़ा, विधायक बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

 

Related News