अयोध्या में आधी रात को भूकंप के झटके, डर के मारे घर छोड़कर भागे लोग

img

अयोध्या. अयोध्या में देर रात करीब 12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। बताया जाता है कि इसका केंद्र जमीन के 15 किमी नीचे था। झटकों के कारण लोग घरों से निकल आए। इसमें किसी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

जानकरी के अनुसार गुरुवार की रात 11 बजकर 59 मिनट पर यह भूकंप आया है। इसका केंद्र जमीन के 15 किमी अंदर था। 4.3 रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता मापी गई है। हालांकि, जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए।

Related News