अफगानिस्तान से दिल्ली लौटे 87 लोग यात्रियों की खुशी.

img

नई दिल्ली, 22 अगस्त। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के मिशन में भारतीय सरकार लगातार जुटी है। भारतीय वायुसेना और एयर इंडिया के विमान की मदद से भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस लाया जा रहा है। काबुल में जो भारतीय फंसे थे उन्हें वायुसेना के विमान से ताजिकिस्तान लाया गया उसके बाद एयर इंडिया के विमान से 87 लोगों को दिल्ली लाया गया। जिसमे 2 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी। यात्रियों का एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि लोग काफी खुश हैं और विमान के भीतर भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं।

Related News